Category Archives:  News

5 सितारा होटलो में रहेंगे, सड़को पर रहने वाले गरीब लोग, इस देश की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Apr 01 2020

Posted By:  Sunny

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस इस समय पुरे विश्व में फैली दहशत की वजह बना हुआ है | पुरे विश्व की सरकारें अपने देश में इसके संक्रमण को बचाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है | दुनिया के शक्तिशाली देशो के लिए भी कोरोना एक बड़ी चुनौती बन गया है | ऐसे में एक देश की सरकार ने बड़ा ही लाजवाब फैसला लिया है | जिसके तहत आवासहीनों को 5 सितारा होटलो में रखा जायेगा |


दरअसल ये मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ है | सरकार द्वारा शुरू किये जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत सड़को पर गुजर बसर करने वाले गरीब लोगो को आलिशान और महंगे होटलो में शिफ्ट किया जा रहा है | बता दे इनमे से कई होटलो का किराया 20000 रूपये एक रात का है | 



इन आवासहीन लोगो को शिफ्ट करने में ऑस्ट्रलिया की सरकार जुट गयी है | इस प्रोजेक्ट के तहत आवासहीन लोग करीब 1 महीने तक इन आलिशान होटल्स में रहेंगे | फिलहाल शुरूआती दौर में 20 लोगो को ऑस्ट्रेलिया के पैन पैसिफिक होटल में ठहराया जा रहा है |


ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को होटल्स विद हार्ट नाम दिया है | इस दौरान सरकार उन लोगो की तलाश कर रही है जो खुद को आइसोलेट करने में नाकाम रहे है | इस प्रोजेक्ट में सबसे पहली वरीयता घरेलू हिंसा का शिकार हुयी महिला और मानसिक रूप से बीमार लोगो को शामिल किया है | 

रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर सरकार होटल के 120 कमरे इस्तेमाल कर सकती है | इस संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने एक टास्क फाॅर्स का गठन किया है | सरकार का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम होगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर